PALI SIROHI ONLINE
युशूफ मेमन/पिन्टू अग्रवाल
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा दिनांक 20.10.2025 को संदीप सैन की हत्या की गम्भीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपियों की अविलम्ब दस्तयाबी के निर्देशानुसार, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भवरलाल चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में गंगाप्रसाद नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा मय् जब्ता द्वारा संदीप सैन कि हत्या को अन्जाम देने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 06 नाबालिग विधि से संर्घषतरत किशोर को संरक्षण में लिया गया।
घटना के हालातः प्रार्थी सीताराम पुत्र स्व. मगनजी जाति सेन उम्र 59 वर्ष पेशा नाई का काम निवासी जनापुर हाल सिरोही रोड ने रिपोर्ट पेश की कि मेरा पुत्र संदीप कुमार व उसके साथी दीपावली के दिन पिंण्डवाडा से पैदल पैदल सिरोही रोड की तरफ आ रहे थे कि समय शाम करीब 06:30 से 07:00 बजे के बीच रास्ते मे 6-7 अज्ञात व्यक्त्तियों द्वारा मेरे पुत्र संदीप पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। वगैरा पर प्रकरण पंजिबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिसः जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अज्ञात हमलावरों द्वारा संदीप सैन कि हत्या की वारदात को गम्भीरता से लेते हुए थाना स्तर पर अलग अलग टीमें मामुर कर रवाना की गई। अलग-अलग टीमों द्वारा वारदात कारित करने वाले उक्त अज्ञात हमलावर द्वारा वारदात कर फरार हुए हमलावरों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास कर तकनीकी सहायता व पिण्डवाडा शहर में लगे लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरो की रिकॉर्डीग खंगाल कर रूट मैप को बनाया गया तथा कन्ट्रोल रूम व साईबर सैल सिरोही से तकनीकी सहायता प्राप्त कर उक्त घटना को कारित करने वाले हमलावरों की पहचान सुनिश्चित कर उनके अजारी, बसन्तगढ में छुपे होने कि सम्भावना होने पर गठित टीमों द्वारा उक्त हमलावरों को बसन्तगढ की दुर्गम पहाडी व जंगलो से दस्तयाब किया गया। आरोपी आशाराम उर्फ आसु पुत्र रामाराम गरासिया उम्म्र 24 साल निवासी मवलिया फली बसन्तगढ पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही को गिरफ्तार किया गया है तथा 06 नाबालिग विधि से सर्घषतरत किशोर को संरक्षण में लिया गया है उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकु व अन्य 03 चाकु बरामद किये गये है।
गिरफ्तार अभियुक्तः आशाराम उर्फ आसु पुत्र रामाराम गरासिया उम्र 24 साल निवासी मवलिया फली बसन्तगढ पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
कार्यवाही टीम:-
1. गंगाप्रसाद पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा।
2. कमलसिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज।
3. अमराराम उ.नि. मय् डीएसटी टीम सिरोही।
4. ओमप्रकाश स.उ.नि. पुलिस थाना पिण्डवाडा।
5. जगदीश कुमार स.उ.नि. पुलिस थाना पिण्डवाडा।
6. मांगीलाल हैड कानि. 359 पुलिस थाना पिण्डवाडा। (विशेष भूमिका)
7. सुमन महिला हैड कानि. 375 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
8. जितेन्द्रसिंह कानि. 337 पुलिस थाना पिण्डवाडा। (विशेष भूमिका)
9. अभयसिंह कानि. 724 पुलिस थाना पिण्डवाडा। (विशेष भूमिका)
10. लोकेश कुमार कानि. 727 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
11. जीवाराम कानि. 827 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
12. रोहिताश हैड कानि. 353 पुलिस थाना रोहिडा। (विशेष भूमिका)
13. दौलतसिंह हैड कानि. 27 मय् क्यु.आर.टी. टीम सिरोही।
14. भवानीसिंह हैड कानि. डीसीआरबी सिरोही। (तकनिकी सहायता)
15. दिनेश कुमार कानि. 807 पुलिस थाना सरूपगंज।
16.परमेश्वर कुमार कानि 755 पुलिस थाना सरूपगंज।
17. फतेहदान कानि. 465 पुलिस थाना सरूपगंज।
18. गेनाराम कानि. 1013 पुलिस थाना सरूपगंज।
19. बजरंग कानि. 1017 पुलिस थाना रोहिडा।
20. रामलाल कानि 920 पुलिस थाना रोहिडा।
21.रमेश कुमार कानि. 759 पुलिस थाना रोहिडा।

