• April 5, 2026

पिंडवाड़ा- बाइक मोबाईल व ट्रक ट्रेक्टर की बैटरी चौरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा सम्पति संबंधी प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में महेन्द्र कुमार सिरवी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पिण्डवाडा के नेतृत्व में पुलिस थाना पिण्डवाडा द्वारा दिनांक 28.03.2026 को मौजा उन्दरा में हुई चोरी का पर्दाफाश कर चोरी हुई मोटरसाईकिल, बैटरी व एक मोबाईल की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर मोटररसाईकिल बरामद की गई।

घटना विवरणः- प्रार्थी अजीत कुमार परमार पुत्र नाथुलाल जाति लोहार उम्र 24 साल निवासी बिलवन पुलिस थाना कोडटा जिला उदयपुर हाल पुनम कस्ट्रक्शन केम्प उन्दरा पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही ने उपस्थित थाना होकर एक टाईपशुदा रिपॉर्ट यह कि मैं प्रार्थी पुनम कन्सट्रक्शन कम्पनी में मजदुरों को कार्य पर लगाने के कार्य पर कार्यरत हैं। दिनांक 28.03. 2026 को शाम में मुझ प्रार्थी की माता  गुजरी पत्नी नाथुनलाल के नाम से रजिस्टर्ड एक मोटरसाईकिल रजि. नं. आरजे 27 ए. के 2828 हिरो कम्पनी की स्प्लेण्डर से मेघवाल समाज धर्मशाला में मजदुरों को छोड़कर उक्त मोटरसाईकिल को मेघवाल समाज धर्मशाला के अन्दर वहां पूनम कन्ट्रक्शन नागौर के नाम से खडा 12 चक्का ट्रक रजि० नं. आरजे 21 जीबी 9787 के पास हेन्डल लोक लगाकर खड़ी करके दूसरी मोटरसाईकिल से मेरे घर जाने के लिए रवाना हो गया था। आज दिनांक 29.03.2026 को सुबह करीब 6.00 बजे पुनः मेघवाल समाज धर्मशाला उन्दरा में मेरी उक्त मोटरसाईकिल को लेने गया तो वहां पर मेरी उक्त मोटरसाईकिल को नहीं देखकर उक्त ट्रक के चालक ने अपने ट्रक में दों नई बेटरियां जो दिनांक 17.03.2026 को ही क्रय कर नई लगाई हुई दोनों बैटरीयां जिसका बिल प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न है के अलावा पास में खड़े टेक्टर रजि० आरजे 21 आरजी 5577 जो भुराराम धरमाराम के नाम से रजिस्टर्ड हैं, की एक बैटरी नहीं दिखी तब हम सभी लोगों ने रात्री में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की उक्त मोटरसाईकिलमय उक्त ट्रक में लगी दो बैटरिया एवं एक टेक्टर की बेटरी मय वहां पर कार्यरत मजदुर  बदकी पत्नी पुत्री श्री रमेश कुमार भील निवासी आदर्श का एक मोबाईल ओप्पो कम्पनी का ए 57 जिसमें एक सीम लोड की हुई थी जो कमरे के बाहर चार्ज में लगा हुआ था को भी वहां नहीं दिखा। रात्री में करीब 01.00 बजे तक उक्त धर्मशाला में काम चालु होने से सभी सामान सही सलामत थे तथा उसके बाद सुबह 4.00 बजे के बिच चुरा कर ले जाने का ज्ञात होने पर मुड़ा प्रार्थी एवं अन्य सभी लोगों ने उक्त मोटरसाईकिल मय् तीनों बेटरिया, मय उक्त मोबाईल को आस-पास सब जगह ढुंढा लेकिन कहीं भी पता नहीं लगा। वगैरा पर प्रकरण पंजिबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।

कार्यवाही पुलिसः- पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाईकिल चोरी की वारदात की घटना को गंभीरता सेलेते हुये घटना को ट्रेस करने के हर संभव प्रयास किये। उक्त घटना में शरीक आरोपीगणों कि तलाश हेतु थाना स्तर पर टीम मामुर कर टीम द्वारा कठिन परिश्रम कर मानवीय आसूचना व तकनीकी साक्ष्य संकलन कर मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी राहुल कुमार पुत्र जोवनाराम गेमती भील आयु 20 साल निवासी वालोरिया पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाईकिल नम्बर आर जे 27 एके 2828 को बरामद की गई है व एक बेटरी, एक मोबाईल को भी बरामद किये है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
राहुल कुमार पुत्र  जोवनाराम गमेंती भील आयु 20 साल निवासी वालोरिया पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही

पुलिस टीमः-
1 महेन्द्र कुमार सिरवी पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा  2छगनलाल हैडकानि नम्बर 806 पुलिस थाना पिण्डवाडा, सिरोही। (विशेष भूमिका)
3मोहनलाल हैडकानि 77 पुलिस थाना पिण्डवाडा, सिरोही।
4अभयसिंह कानि 724 पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
5 प्रकाश कानि 557 पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
6 दिलीप कानि पुलिस थाना पिण्डवाड़ा।
7 भावेश कानि 481 पुलिस थाना पिण्डवाड़ा।
8 शांता राम कानि 435 पुलिस थाना पिण्डवाड़ा।

About The Author

You cannot copy content of this page