PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत देवाराम चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व भंवरलाल चौधरी, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में भवानीसिंह राजावत पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में राजेन्द्रसिंह उनि मय जाब्ता तथा डीएसटी टीम सिरोही मय जाब्ता द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर मालेरा तिराया हाईवे रोड पर कार्यावाही करते हुए एक आई-20 कार नम्बर आरजे 27 सीएफ 2353 से 44.400 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त परिवहन करते हुए दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाः-दिनांक 23.01.205 कि साथ को राजेन्द्रसिंह उनि पुलिस थाना पिण्डवाडा मय जाब्ता व डीएसटी टीम द्वारा मालेरा तीराये हाईवे रोड पर दौराने नाकाबन्दी आई-20 कार नम्बर आरजे 27 सीएफ 2353 की तलाशी के दौरान 44. 400 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद कर 02 आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपीयो के विरूद्ध जुर्म धारा 8/15 एन.डी.पी. एस. एक्ट में प्रकरण पंजिबद्ध किया गया। बरामद मादक प्रदार्थ की किमत करीब 06.60 लाख रूपये है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. देवाराम पुत्र लुम्बाराम जाति जाट (पोटलिया) उम्र 26 वर्ष निवासी गोलिया जैतमाल पुलिस थाना गुडामालानी जिला बाडमेर
02. महावीर पुत्र पूनमाराम जाति जाट (गोदारा) उम्र 20 वर्ष निवासी आलपुरा पुलिस थाना गुडामालानी जिला बाडमेर
पुलिस टीमः-
01. मवानीसिंह राजावत निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा
02. राजेन्द्र सिंह उनि पुलिस थाना पिण्डवाडा
03. अमराराम उ नि मय जाब्ता डीएसटी टीम सिरोही
04. अभयसिह कानि. न. 724 पुलिस थाना पिण्डवाडा
05. गजेन्द्रसिह कानि. न. 297 पुलिस थाना पिण्डवाडा
06. प्रवीणकुमार कानि. न. 709 पुलिस थाना पिण्डवाडा
07.शैतानराम कानि नम्बर 306 पुलिस थाना पिण्डवाडा

