• April 10, 2026

पिंडवाड़ा-हत्या के मामले में फरार दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा हत्या के मामले में फरार वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत,  किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  भवंरलाल चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में महेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हत्या के मामले में वांछित अपराधी चेलाराम गरासिया व करूणकुमार उर्फ करण को मुखबीर ईतलानुसार व तकनिकी सहायता से सेवडा जिला सुरेन्द्रनगर गुजरात से गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी सोमाराम कि हत्या कर अपनी शकुनत से रूपोश चल रहे थे। आरोपी चेलाराम ग्रासिया जो पूर्व में कानि. निरन्जनसिंह हत्या काण्ड लौटाणा में भी शामिल था जो जमानत पर चल रहा था।

घटना विवरणः प्रार्थी  रमेश कुमार पुत्र  पीताराम जाति गरासिया उम्र 22 साल पेशा मजदुरी निवासी निचला साबेला पुथा पिण्डवाडा जिला सिरोही ने रिपोर्ट दी कि सोमाराम पुत्र कालाराम व प्रेमा पुत्र बाबू, पिण्डवाडा से मजदुरी कर गांव निचला साबेला, पैदल पैदल जा रहे थे तब बीच रास्ते में मुल्जिमानों ने डामर गौत्र वालो को मारने की धमकीयां देते हुये धारदार हथियार नंगी छुरी, नंगी तलवार, धारदार कुल्हाडी से हमला करते गंभीर चोट पहुंचाई तब हमारे द्वारा बीच बचाव करने पर हमारे साथ भी मारपीट की सोमाराम के गंभीर चोटे आने से उदयपुर अस्पताल मे भर्ती करवाया जिसकी मौत हो गई। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. चेलाराम पुत्र केसाराम जाति गरासिया उम्र 22 वर्ष निवासी लम्बी सरीफली उपला साबेला पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
2. करूणकुमार उर्फ करण पुत्र खूमाराम जाति गरासिया उम्र 29 वर्ष निवासी मदलावाफली मालप हाल करवावरला फली उपला साबेला पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-
01 महेन्द्र कुमार सिरवी पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
02. छगनलाल हैडकानि नम्बर 806 थाना पिण्डवाडा। (विशेष भूमिका)
03. जीवाराम हैडकानि नम्बर 827 थाना पिण्डवाडा ।
04. अभयसिंह कानि 724 थाना पिण्डवाडा ।
05. लोकेश कुमार कानि 727 थाना पिण्डवाडा।
06. जितेन्द्रसिंह कानि 337 पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
07. भावेश कु‌मार कानि 481 थाना पिण्डवाडा ।
08. कल्याणसिंह कानि 206 थाना पिण्डवाडा ।
09. दिलीप कुमार कानि 882 थाना पिण्डवाडा ।
10.  सुनिल कुमार कानि 1055 थाना पिण्डवाडा।

About The Author

You cannot copy content of this page