पिंडवाड़ा-बजरी से भरा ट्रैक्टर मय ट्रोली को जब्त कर एक को किया गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में महेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में हरिराम हैडकानि मय जाब्ता द्वारा दिनांक 04.04.2026 को दौराने गश्त कोजरा रोड पर बजरी से भरा ट्रेक्टर बिना वैध अनुज्ञापत्र पत्र के परिहन करते हुये पाए जाने पर अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये एक बजरी से भरा टैक्टर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार मुलजिमानः-
जेठाराम उर्फ जटाराम पुत्र बाबूराम उर्फ बाबुलाल जाति गरासीया उम्र 22 साल पैशाड्राईवीग निवासी लोटाणा पुलिस थाना सरूपगंज जिला सिरोही
पुलिस टीमः-
01.महेन्द्र सिरवी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा
02. हरिराम हैडकानि नम्बर 199 पुलिस थाना पिण्डवाडा
03. सुनिल कुमार कानि 1055 पुलिस थाना पिण्डवाडा
04. कानाराम कानि 596 पुलिस थाना पिण्डवाडा ।

