PALI SIROHI ONLINE
पटना-बिहार चुनाव का रिजल्ट के बाद भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। भाजपा ने निलंबन को लेकर चिट्ठी भी जारी कर दी है। आरके सिंह ने 2013 में भाजपा में शामिल हुए थे।
आरके सिंह लगातार पार्टी लाइन से अलग बयानबाजी कर रहे थे। उन्होंने चुनाव से पहले NDA के कैंडिडेट्स पर भी सवाल उठाए थे। साथ ही बिहार में 62 हजार करोड़ के बिजली घोटाले का भी नीतीश सरकार पर आरोप लगाया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डिप्टी CM सम्राट चौधरी, जेडीयू के अनंत सिंह, आरजेडी के सूरजभान सिंह को हत्या का आरोपी बताया था।
साथ ही, ऐसे लोगों को वोट नहीं देने की अपील की थी। फेसबुक पर लिखा था कि, ऐसे लोगों को वोट देने से अच्छा है चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना।
