
PALI SIROHI ONLINE
आज का पंचांग-पंडित प्रो. विनोद शास्त्री
तिथि संवत् : आषाढ़, कृष्ण पक्ष तृतीया, शनिवार दोपहर बाद 03:47 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1446, मुस्लिम माह जिलहिज, तारीख 17, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, 14 जून। सूर्योदय कालीन नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 12:22 तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र रहेगा। ब्रह्म योग दोपहर 01:13 तक रहेगा, इसके बाद ऐन्द्र योग रहेगा। विष्टि करण दोपहर बाद 03:47 तक रहेगा, इसके बाद बव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) : सूर्य-वृष, चंद्र-धनु,मंगल-सिंह, बुध-मिथुन, गुरु-मिथुन शुक्र-मेष, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 09:00 से 10:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो लौंग खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञान: भद्रा दोपहर 03:47 बजे तक, गुरु प्रातः 07:05 बजे से पश्चिम में अस्त, चतुर्थी व्रत, रात्रि में चंद्रोदय जयपुर।10:10 पर, महापात सायं 06:04 से रात्रि 12:41 तक।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:19 से 09:01 तक शुभ का, दोपहर 12:27 से 02:09 तक चर का, दोपहर 02:09 से सायं 05:34 तक लाभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : शनिवार को गाय को गुड़ खिलाने, तिल दान करने, हनुमान मंदिर में तिल के तेल का अथवा चमेली के तेल का दीपक जलाने से शनि जनित कष्ट दूर दूर होते हैं। आज चतुर्थी का व्रत कर गणेशजी का पूजन करें और सायंकाल चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर बुजुर्गों अथवा ब्राह्मण को बायना देकर भोजन करें तो सौभाग्य वृद्धि होती है। आज ब्रह्म योग में तांबे का दान करना शुभ फलदायी होती है।


