• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-35 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, गर्दन टूटी: निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर खड़ा था, दीवार भी टूटकर ऊपर गिरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 21, 2026
in Local
0
पाली-35 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, गर्दन टूटी: निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर खड़ा था, दीवार भी टूटकर ऊपर गिरी

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा

पाली-पाली में निर्माणाधीन मकान में काम करता युवक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। वह 35 फीट की ऊंचाई से सीधे सिर के बल जमीन पर गिरा, ऐसे में उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई।

हादसे में तीसरी मंजिल पर बन रही दीवार भी उसपर जा गिरी। गंभीर घायल को जोधपुर रेफर किया गया। जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

गर्दन की हड्डी टूटी

जानकारी के अनुसार, 25 साल का नितेश पुत्र गुलाबराम निवासी बालराई (गुड़ा एंदला) शुक्रवार को ढोला गांव में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा था। आरसीसी भरने के दौरान अचानक तीसरी मंजिल की दीवार टूट गई।

जिससे बैलेंस बिगड़ने से वह तीसरी मंजिल से करीब 35 फीट नीचे जमीन पर जा गिरा। युवक के गिरने के साथ ही उस पर तीसरी मंजिल से दीवार भी आ गिरी। हादसे में उसके गर्दन की हड्डी टूट गई।

रास्ते में ही जान गई

जिसे तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। लेकिन बीच रास्ते उसकी मौत हो गई।

Previous Post

शिवगंज-बालाजी सेवा संस्थान में बुजुर्ग की मौतः पुलिस ने जांच शुरू की, निगरानी में अंतिम संस्कार के निर्देश

Next Post

उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी आगः डिवाइडर पारकर दूसरी सड़क पर जा घुसा जलता हुआ ट्रक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page