PALI SIROHI ONLINE
रायपुर मारवाड़-पिपलिया कलां गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पिपलिया निवासी किरण (26) की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। इसको लेकर मृतका के पिता बिलाड़ा निवासी पारसमल रेगर ने अपनी पुत्री की मौत पर संदेह जताते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने की मांग की। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि मृतका की शादी को अभी एक वर्ष भी पूर्ण नहीं हुआ था, रायपुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

