PALI SIROHI ONLINE
पाली। आदर्श सिधू जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर जिला पाली में साईबर अपराध जागरूकता हेतु एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।
विपिन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पाली द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर कलक्टर परिसर पाली से रवाना किया।
साईबर रैली का नेतृत्व जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसन्धान सेल व मनीष चरण उप अधीक्षक पुलिस प्रभारी साइबर थाना व पाली शहर के पुलिस कर्मी व विद्यालयों के बच्चों द्वारा हाथों में तख्तियां व बेनर लेकर आमजन को जागरूक किया गया।
रैली कलक्टर परिसर से शुरू होकर सूरजपोल तक जाकर पुनः कलक्टर परिसर पहुँच कर सभी उपस्थित पुलिस कर्मियों व विद्यार्थियों को साइबर अपराध जागरूकता की शपथ ग्रहण करवाई गई।
साइबर जगरूकता रैली में 1050 के लगभग पुलिसकर्मियों, अध्यापक व विद्यार्थियों ने भाग लिया।
समें DOIT जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रोग्रामर हिमांशु शर्मा व साइबर सेल द्वारा पुलिस कर्मियों को साईबर जागरूकता अभियान के तहत साईबर अपराध की जानकारी व साईबर अपराध से बचाव कैसे कर सकते हैं। साईबर अपराध होने पर तुरन्त 1930 पर शिकायत कर सम्बंधित थाने पर शिकायत दर्ज करवाने सम्बंधित जानकारी दी गई

