पाली-विजिलेंस टीम ने औ़द्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण, 7 इकाईयों को नोटिश
PALI SIROHI ONLINE
पाली-विजिलेंस टीम द्वारा मण्ड़िया रोड़ औ़द्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया*
*निरीक्षण के दौरान 7 औद्योगिक इकाइयों में अनियमितता नोटिस*
पाली, 04 अप्रैल। जिला कलेक्टर के निर्देशन में सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा पारित आदेशों तथा उच्च स्तरीय पारिस्थितिकी तंत्र निरीक्षण समिति की अनुपालना में जिला स्तर पर गठित विजिलेंस टीम द्वारा शुक्रवार को मंडिया रोड़ औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया।
प्रदूषण नियंत्र मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी अमित सोनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 07 औद्योगिक इकाइयों में अनियमितताएं पाई गई, जिनके विरुद्ध संबंधित इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों द्वारा अवैध रूप से अपशिष्ट जल के निःस्राव को रोकने एवं रीको औद्योगिक क्षेत्रों में अपशिष्ट जल बहाव की घटनाओं पर सतत निगरानी रखने के लिए विजिलेंस टीम का गठन किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
