• March 22, 2026

पाली कलेक्ट्रेट के सामने खोला गया विधायक केंद्र, सप्ताह में दो दिन विधायक भीमराज भाटी क्ररेगे सुनवाई, स्टाफ नियुक्त

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली विधायक भीमराज भाटी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के सामने जल संसाधन विभाग परिसर में विधायक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक भाटी और उनकी पत्नी कन्यादेवी ने पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक भाटी ने बताया कि पाली के इतिहास में पहली बार विधायक सेवा केंद्र शुरू किया गया है। इसके लिए उन्होंने विधानसभा स्पीकर से चर्चा की थी, जिसके बाद प्रशासन की ओर से स्थान उपलब्ध कराया गया।

स्टाफ रहेगा मौजूद, समस्याओं का होगा समाधान : सेवा केंद्र में दो कर्मचारी नियमित रूप से बैठेंगे और आमजन की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाएंगे। साथ ही विधायक सप्ताह में दो दिन स्वयं यहां बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और आवश्यकतानुसार समाधान करवाएंगे। केंद्र में एक हॉल, चैंबर, शौचालय और लोगों के बैठने के लिए 20 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर कलेक्टर एलएन मंत्री, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, संगीता बेनीवाल, कनिष्क शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

About The Author

You cannot copy content of this page