PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के कोतवाली थाने में एक महिला द्वारा एक युवक के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर बदनाम करने, लज्जा भंग करने और अवैध रूप से कमीशन मांगने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाने के एसएचओ रविन्द्र सिंह खिंची ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि वह पिछले करीब 11 वर्षों से जोधपुर निवासी एक व्यापारी की ओर से पाली शहर में आयोजित मेलों में जते-चप्पल की टकान (स्टॉल) लगाती आ रही है।
मेले में जाते समय रोका, अभद्र व्यवहार का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, 23 जनवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपने भतीजे के साथ स्कूटी से रामलीला मैदान स्थित मेला ग्राउंड जा रही थी। इसी दौरान पाली निवासी कमलेश वैष्णव ने उसे रास्ते में रोका और कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया।
महिला का आरोप है कि आरोपी ने मेले में दुकान लगाने के बदले कमीशन की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर बदनाम किया। महिला के अनुसार, आरोपी मेले तक उसका पीछा करता रहा और वहां भी अभद्रता की।
वीडियो वायरल करने का आरोप, प्रतिष्ठा धूमिल होने की शिकायत
महिला ने बताया कि उसने इस घटना की शिकायत मेला आयोजक से भी की, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा और जान-पहचान में छवि को नुकसान पहुंचा है।
पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।

