PALI SIROHI ONLINE
पुलिस थाना सिरीयारी व जिला स्पेशल टीम की कार्यवाही।> अवैध बजरी खनन में पांच बिना नम्बरी टेक्टर मय ट्रॉली को किया जब्त।> पाली पुलिस द्वारा ऑपरेशन गुप्त के तहत आगे भी निरंतर की जायेगी कार्यवाही।
पाली- हुकमगिरी नि.पु. थानाधिकारी पीएस सिरीयारी जिला पाली ने बताया की जिले मे चलाये जा रहे ऑपरेशन “गुप्त” के तहत दिनांक 22.01.2026 को सुचना मिली की सरहद जोजावर व मेलाप में अवैध रूप से बिना लाईसेन्स एवं अनुज्ञा पत्र के अवैध बजरी खनन कर रहे है तुरन्त मौके पर पहुंचे तो टेक्टर ट्रॉली मय बजरी के पकडा जा सकता है। वगैरा इतला पर रतनाराम आरपीएस वृताधिकारी वृत सोजत व हुकमगिरी नि.पु. थानाधिकारी पीएस सिरीयारी के निर्देशन में सोहनलाल उ०नि० प्रभारी जिला स्पेशल टीम मय जाप्ता मय थाना सिरियारी जाप्ता द्वारा सरहद जोजावर व मेलाप पहुंच पांच बिना नम्बरी ट्रेक्टर मय ट्रोली को जब्त किया गया।
गठित टीम :-
1. सोहनलाल उ०नि० प्रभारी जिला स्पेशल टीम मय जाप्ता
2. मादुराम स०उ०नि० पीएस सिरीयारी
3. देवनाथ मु०आ० 166 पीएस सिरीयारी
आमजन से अपील आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन गुप्त व प्रहार के सफल क्रियान्वन हेतु अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध स्पा सेन्टर, अवैध बजरी खनन व परिवहन, अवैध हथियार, हवाला, जुआ, सटटा, ऑनलाईन बैटिंग बिना नम्बरी संदिग्ध वाहन सोशल मिडीया पर हथियार सहित डराने व धमकाने की, पोस्ट रील डालना अपराध व संदिग्ध व्यक्ति, मनचले / रोमियो इत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये व्हाटसअप नम्बर 9251255006 पर भेजे। सुचनाकार्त की पहचान गोपनिय रखी जावेगी। उक्त व्हाटसअप नम्बर की मौनिटरीग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जावेगी।

