PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं तीन युवकों के सिर फटने से गंभीर घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को जोधपुर रेफर कर दिया गया।
हादसा सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 5 बजे हाईवे पर इंद्रा नगर में हुआ।
तीनों युवक पाली के निवासी, एक ही बाइक पर थे सवार
सदर थाना एएसआई श्रवण सिंह ने बताया- हादसे में हितेश (18) पुत्र विनोद दर्जी, निवासी केशव नगर (पाली), हितेश (17) पुत्र पप्पूराम, कुशाल (17) पुत्र चंपालाल मेघवाल घायल हुए हैं। तीनों युवक एक ही बाइक से जाडन से पाली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान इंद्रा नगर के पास हाईवे पर उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
मां रोते-राते हुए बेसुध
हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। अपने बेटों की गंभीर हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हितेश की मां रोते हुए बोलीं-मुझे बेटे से मिला दो, उसे कुछ हो गया तो जिंदा नहीं रह सकूंगी

