
PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक महोदय चूनाराम जाट आई.पी.एस. जिला पाली के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली विपिन शर्मा एवं रतनाराम देवासी उप अधीक्षक पुलिस वृत पाली ग्रामीण के निकट सुपरवीजन में महानिरीक्षक पुलिस महोदय जोधपुर रेंज जोधपुर द्वारा चलाये जा रहे धरकर भर अभियान के तहत 01 वर्ष से अधिक अवधी से फरार चल रहे वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में राजेन्द्रसिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जैतपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना हाजा के प्रकरण संख्या 11 दिनांक 01.02.2024 धारा 379, 120 बी भादस व 4 (1) (1ए), 21, 23 एमएमआरडी एक्ट में वृत स्तर पर चयनित 17 माह से फरार वांछित आरोपी रूपाराम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
गिरफ्तार मुलजिम रूपाराम पुत्र बिरदाराम उम्र 60 साल निवासी एकल खोरी पुलिस थाना ओसिया जोधपुर हाल मकान नम्बर 60 माता का थान धर्म काटा रोड़ बलदेव नगर जोधपुर पुलिस थाना माता का थान जोधुपर।
> कार्यवाही टीम :-
1. राजेन्द्र सिह उनि पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली। 1
.2 हनुमानसिह सउनि पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
3. महेन्द्र कानि. 1383 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
4. प्रदीपसिह कानि. 50 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
5. ओमप्रकाश कानि. 1791 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।