PALI SIROHI ONLINE
पाली-रविन्द्र सिंह खिंची को एक बार फिर से कोतवाली थाने की कमान सौंपी गई है। वही निरमा विश्नोई औद्योगिक थानाप्रभारी होगी। इसको लेकर शुक्रवार को उप महानिरीक्षक पुलिस एवं सह जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने एक आदेश जारी किया।
इसके तहत सुमेरपुर थानाप्रभारी रविन्द्र सिंह खिंची का ट्रांसफर कोतवाली थाने और यातायात प्रभारी निरमा विश्नोई का ट्रांसफर औद्योगिक थाना पाली में किया गया है। बता दे कि खिंची इससे पहले सोजत और पाली के कोतवाली थाने के प्रभारी रह चुके है। वही निरमा विश्नोई को औद्योगिक थाने की कमान सौंपी गई है।
बता दे कि उप महानिरीक्षक पुलिस एवं सह जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने गत दिनों एक आदेश जारी कर कोतवाली थानाप्रभारी रहे जसवंत सिंह राजपुरोहित और औद्योगिक थानाप्रभारी रहे सुमेरदान को लाइन हाजिर किया था।


