
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले में 29 अप्रैल से मौसम एक बार फिर बदलेगा। इस दौरान अंधड़ के साथ तेज बारिश की संभावना है। इसका असर 5 मई तक पूरे राजस्थान में रहेगा। मौसम विशेषज्ञ देराजराम खींचड़ ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से यह राजस्थान में प्रवेश करेगा। इसका कहीं पर ज्यादा असर तो कहीं पर कम होगा। वहीं, जिलेभर में पिछले तीन दिन से मौसम शुष्क रहने के बाद एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। सुबह से तेज धूप शुरू हो गई। दोपहर को उमस ने परेशान किया। शाम को हवा के बाद गर्मी में राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया।
दिन का तापमान 1 डिग्री तो न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री गिरा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन तक जिले में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर रहने की संभावना है। नौतपा में गर्मी सबसे चरम पर रहती है और सूर्य देवता इस अवधि में आग उगलते हैं। इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होगा और 8 जून को समाप्त होगा।
यानी 15 दिनों की इस अवधि में धरती का तापमान सबसे अधिक होगा। इन 15 दिनों में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। नौतपा का यह समय अत्यधिक गर्मी के लिए जाना जाता है। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के सबसे निकट होते हैं, जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि होती है और भीषण गर्मी का अनुभव होता है। इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। यह अवधि नौ दिनों तक चलेगी और इसका समापन 8 जून को होगा, जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। वैसे तो नौतपा के शुरुआती 9 दिन सबसे गरम होते हैं।


