PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार- पाली के शेखावत नगर निवासी 22 साल का संजय पुत्र किशनलाल जोशी बुलेट बाइक से हाउसिंग बोर्ड से रामदेव रोड की तरफ शुक्रवार शाम को जा रहा था।
इस दौरान मोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां जांच के बाद ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार- मृतक युवक स्टूडेंट था। सूचना पर हॉस्पिटल पहुंचे परिजन उसकी बॉडी देखकर बिलख पड़े, जिन्हें साथ आए लोगों ने संभाला।

