PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में मंगलवार रात करीब 11 बजे शहर के हाउसिंग बोर्ड इलाके में एक तेज रफ्तार कार करीब 100 की स्पीड से जोधपुर से मिल गेट की तरफ आ रही थी। कार इतनी तेज थी कि सड़क पर टायरों के निशान रह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार 100 किमी प्रति घंटे की रही होगी। स्पीड के कारण कार अनियंत्रित हो गई और नाला कूदते हुए प्लॉट की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी।
गनीमत रही कि कार के आगे वाले दोनों एयरबैग खुल गए। इसलिए सवार सभी लोग बच गए। इस हादसे में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। लोगों का कहना है कि कार से उतरकर तीन से चार युवक भाग गए। उन्हें कितनी चोटें आई हैं या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि कार पर किसी शादी का स्टिकर लगा हुआ था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार में सवार युवकों की तलाश शुरू की।
बाली भाजपा नेता पादरला पूर्व सरपंच ओमपालसिंह चौहान का निधन,विधायक ने जताया शोक, क्षेत्र में फैली शोक की लहर
https://palisirohionline.in/bali-ompal-singh
