PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक युवक सुसाइड नोट लिख कर फंदे पर लटक गया। पुलिस ने बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू की।
पाली शहर के औद्योगिक थाना एरिया के आंबेडकर नगर में एक मकान में शनिवार सुबह ललित पुत्र पुनाराम की बॉडी फंदे पर लटकी मिली। पास में सुसाइड नोट मिला। जिस पर लिखा कि मम्मी-पापा में आपसे बहुत प्यार करता हूं। मुझे माफ करना। पुलिस ने सुसाइड नोट भी कब्जे में लिया और बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की।
बच्चे खेलते हुए पहुंचे तो पता चला
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मोहल्ले के बच्चे खेलते हुए युवक के घर के पास पहुंचे तो धक्का लगने से दरवाजा खुल गया। इस दौरान अंदर फंदे पर ललित का शव लटका हुआ मिला। इस पर मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक घर में अकेला था। उसके परिजन शहर से बाहर गए हुए थे। मृतक मिल में मजदूरी का काम करता था।
