
PALI SIROHI ONLINE
पाली। पाली में बुधवार को पुलिस ने एक स्पा पर कार्रवाई करते हुए वहां अवैध रूप से देह व्यापार करने का मामला पकड़ा। पुलिस को यहां से दिल्ली-पंजाब की 4 लड़कियां, 2 ग्राहक और एजेंट मिला। मामले में पुलिस ने एजेंट कल्याणसिंह को हिरासत में लिया।
आरोपी से पूछताछ में हुए कई खुलासे
CO सिटी ऊषा यादव ने बताया कि पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे पर ओवरब्रिज के निकट स्थित स्पा Farm-25 में अवैध रूप से बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार कराने की सूचना मिली। इस पर बुधवार को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। मामला सही पाए जाने पर टीम ने दबिश दी। मौके से पंजाब-दिल्ली की 4 लड़कियां, 2 ग्राहक मिले।
मामले में संचालक कल्याणसिंह पुत्र घीसूसिंह को हिरासत में लिया। जिससे पूछताछ की तो कई बातें सामने आई। सीओ सिटी उषा यादव ने बताया कि मंगलवार को भी ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे पर स्थित होटल सांवरिया सेठ के ऊपर मकान में चल रहे स्पा पर की गई। मामले में पुलिस ने इंदरवाड़ा (रानी) हाल पाली निवासी 30 साल के सुरेश पुत्र जसाराम और पाली के सुमेरपुर रोड निवासी अजय कुमार पुत्र विक्रम कुमार के खिलाफ लड़कियां बाहर से बुलाकर अनैतिक रूप से देह व्यापार करवाने का मामला दर्ज किया।
वॉट्सऐप पर भेजते थे लड़कियों की फोटो
स्पा की आड़ में यहां देह व्यापार लड़कियों से करवाया जा रहा था। एजेंट ने एक वाट्स अप ग्रुप अपने ग्राहकों का बना रखा था। और 7-10 दिन में नई लड़कियां लेकर आता था और ग्राहकों के उनके फोटो और रेट भेजता था। ज्यादातर पंजाब और दिल्ली से लड़कियों को यहां लाया जाता था। जिनसे स्पा की आड़ में देह व्यापार करवाया जाता था।


