• March 14, 2026

मोनिका सैन पाली की नई एसपी: अजमेर से जिले में हुआ ट्रांसफर, आदर्श सिधु का जयपुर तबादला

PALI SIROHI ONLINE

पाली-राज्य सरकार ने 13 मार्च को देर रात 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है। सके तहत मोनिका सैन पाली जिले की नई एसपी होगी। वे हाड़ी रानी बटालियन अजमेर से कंमाडेंट पोस्ट से ट्रांसफर होकर पाली एसपी की पोस्ट पर आई है।

पाली एसपी आदर्श सिधु को पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस आर्ड बटालियन, जयपुर ट्रांसफर किया गया है। वहीं सिरोही के एसपी डॉ. प्यारे लाल शिवरान का ट्रांसफर एसपी सीआईडी एसपी-2 एसीबी जयपुर किया गया है।

जयपुर एसीबी एसपी से ट्रांसफर होकर आ रहे पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को सिरोही एसपी लगाया गया है।

About The Author

You cannot copy content of this page