PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में तस्कर पिकअप में भरी शराब बीच सड़क पर छोड़कर भाग गए। जब गाड़ी की तलाशी ली तो इसमें सब्जियों के बीच में करीब 6 लाख की शराब छुपा रखी थी।
मामला जिले के जाडन टोल के पास रात करीब एक बजे की है। आबाकारी विभाग ने पिकअप को जब्त कर तस्कर की तलाश शुरू कर दी है।
टोल के पास कर रखी थी नाकाबंदी
जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रात करीब एक बजे जाडन टोल नाके के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा युवक पिकअप छोड़कर मौके से भाग गया। तलाशी में पिकअप से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 97 कार्टन बरामद हुए, जिनकी बाजार कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपये आंकी गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक जिले से दूसरे जिले में अवैध शराब सप्लाई करने जा रहा था। कार्रवाई के दौरान सहायक आबकारी अधिकारी विकास बिट्ट, आबकारी थाना प्रभारी रिडमल सिंह राठौड़, कांस्टेबल मनोज, महेंद्रपाल सिंह, मानसिंह मौजूद रहे।

