PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में शॉल ओढ़कर आया एक 25-30 साल का युवक बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में खड़ी बाइक चंद मिनटों में चोरी कर ले गया।
चोरी की यह घटना CCTV में कैद हो गई। पुलिस अब फुटेज की मदद से चोर की तलाश में जुटी है।
बहन अस्पताल में भर्ती
पाली शहर के धोला चौतरा निवासी मुकेश जोशी ने बताया कि उसकी बहन बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती है। वह टिफिन देने के लिए रविवार रात 9 से 10 बजे के बीच हॉस्पिटल गया था। बाइक हॉस्पिटल परिसर में खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी।
शॉल ओढ़कर आया चोर
उसने आस-पास पूछताछ की, तलाश की लेकिन बाइका का कोई सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें शॉल ओढ़कर आया युवक उसकी बाइक चोरी कर ले जाता नजर आया। पुलिस युवक की रिपोर्ट पर बाइक चोर की तलाश में जुटी है।

