PALI SIROHI ONLINE
पाली-संत गुलाराम महाराज का 58वां वार्षिक मेला 26 दिसंबर को होने जा रहा है। इसकी तैयारियां जारी हैं। मेले को लेकर सोमवार को रोहट क्षेत्र के गांवों में संस्था के अध्यक्ष मोहनलाल भायल, समाज के वरिष्ठ पुनाराम राठौड़, भंवरलाल, ओगड़राम काग, मांगीलाल बासीया एवं कार्यकारिणी ने भ्रमण कर मेले की जानकारी दी। संत गुलाराम महाराज का वार्षिक मेला को भव्य बनाने के लिए समाज के सभी गांवों में आमंत्रण दिया जा रहा है।
