
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में कल संत अनोपदास महाराज की जयंती पर शोभायात्रा निकलेगी। रावणा राजपूत समाज के आराध्य देव अनोपदास महाराज के जन्मोत्सव को लेकर राजेन्द्र नगर स्थित अनोपदास महाराज झुपड़ी में समिति से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं के अलग-अलग दल बनाकर दायित्व सौंपे गए।
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया- कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर मुख्य संरक्षक मूलसिंह भाटी, मेला सहसंयोजक एवं जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में राजेन्द्र नगर स्थित अनोपदास झूपड़ी में जागरण एवं 11 अप्रैल को इन्द्रा कॉलोनी से शोभायात्रा निकालने पर विचार विमर्श किया गया।
उन्होंने बताया- शोभायात्रा इन्द्रा कॉलोनी से शुरू होकर शिवाजी सर्किल, सूरजपोल चौराहा, अम्बेडकर सर्कल, आदर्श नगर, जनता कॉलोनी, बांगड कॉलेज होते हुई सूर्या कॉलोनी स्थित समाज के छात्रावास भवन पहुंच सम्पन्न होगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक मांगू सिंह, रतनसिंह झाला, लालसिंह पंवार, सिंधु कंवर, नाथू सिंह भाटी, किशोर सिंह सोलंकी, जगदीश सिंह इन्दा, शैतान सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह परिहार, ओम सिंह सोढा, राजू सिंह पंवार, विजय सिंह निर्वाण, महेन्द्र सिंह भाटी, गोपाल सिंह चावड़ा, जगदीश सिंह चावड़ा, सुरेन्द्र सिंह, राजू सिंह भाटी, देवीसिंह चौहान, संतुसिंह सोलंकी, भंवर सिंह सोलंकी, शैतान सिंह पंवार, मांगू सिंह सोलंकी, सुमेर सिंह चावड़ा, महेन्द्र सिंह राठौड़, किशोर सिंह सोलंकी समेत शहर के इकाई अध्यक्ष एवं रावणा राजपूत समाजबंधु जुटे हुए हैं।


