PALI SIROHI ONLINE
पाली-संत सगताराम महाराज की 128वीं पुण्यतिथि 6 और 7 जनवरी को गादाणा स्थित समाधि स्थल पर मनाई जाएगी। मंगलवार शाम को भजन संध्या और सत्संग होगा। जिसमें भजन गायक दिनेश राठौड़ एंड पार्टी व स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। बुधवार सुबह मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण और महाप्रसादी के साथ मुख्य समारोह होगा। रघुनाथ चन्द्र व भंवर मालवीय ने बताया कि मामावास में जन्मे संत सगताराम ने अपना जीवन गो सेवा और साधना में समर्पित किया।
गादाणा ओरण में वटवृक्ष के नीचे एकांत साधना करने वाले संत की गायों के प्रति अटूट श्रद्धा आज भी प्रेरणा का केंद्र है। पुण्यतिथि के अवसर पर गादाणा, रिसाणिया और बेंगलुरु में भी सत्संग होंगे।

