PALI SIROHI ONLINE
माली समाज प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर तैयारी जोरो पर, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत होंगे मुख्य अतिथि।
पाली, दिनांक 07 जनवरी बुधवार। लाखोटिया रोड पाली स्थित माली समाज भवन में आगामी 11 जनवरी को आयोजित होने वाले भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर माली समाज शिक्षण समिति पाली की बैठक आयोजित की गई। समाज अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। सचिव श्याम पंवार ने बताया कि सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, कक्षा दसवी/बाहरवी में 75 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाली विधार्थियो, विभिन्न क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त करने वाले विधार्थियो, राज्य/राष्ट्रीय/अन्तराष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियो एवं सरकारी सेवा में चयनित होकर समाज को गौरवान्वित करने वाले होनहारों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अविनाश गहलोत होंगे। बैठक में समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विभिन्न सदस्यों को सौंपी गई।

