PALI SIROHI ONLINE
बाली ब्लॉक स्तरीय HMIS एवं PCTS प्रशिक्षण-समीक्षा बैठक आयोजित
बाली। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय Training-cum-Review Meeting का आयोजन किया गया। बैठक में HMIS, PCTS सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला स्तर से जिला नोडल अधिकारी विवेक पाल ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी अजहरुद्दीन ब्लॉक नोडल अधिकारी सोहन लाल ब्लॉक लेखाकार कैलाश शर्मा ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश सहित सभी ने योजनाओं का विस्तार से जानकारी ओर प्रगति के बारे में बताया इस दौरान HMIS, PCTS, आशा सॉफ्ट, JSY, लाडो/माँ वाउचर योजना, NCD तथा आईपीएल/आई-विन पोर्टल से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हितेंद्र वागोरिया ने सभी कार्मिकों को रिकॉर्ड संधारण, ऑनलाइन रिपोर्टिंग और समय पर डेटा अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं डेटा की शुद्धता अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एसएचएस सीएचओ एएनएम, डीईओ उपस्थित रहे

