PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह सोजत
संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने किया कारागृह का निरीक्षण
पाली, 18 फरवरी। संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने बुधवार को पाली जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने सम्पूर्ण कारागृह व बैरिक मे साफ सफाई को देख संतोष जताया।
उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि संभागीय आयुक्त के औचक निरीक्षण के दौरान उन्हांेने कारागृह सुरक्षा व्यवस्था, केमरे द्वारा की जा रही निगरानी, सामान्य व्यवस्था तथा विचाराधीन बन्दीगण से वहां उपलब्ध होने वाली मूलभूत सुविधाओं भोजन, चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, सफाई व्यवस्था आदि के बारे मे जानकारी ली।
कारापाल जोराराम कुमावत ने कारागृह मे रिक्त पडे पदों को शीघ्र भरने की बात कहीं। उन्होने बताया कि वर्तमान मे यहां कुल 25 पद स्वीकृत है । उन्होने कहा कि कारागृह के मुख्य द्वार से लेकर सम्पूर्ण परिसर मे कड़ी सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर मुख्य प्रहरी गुलाबराम कडेला, बाहरी सुरक्षा जाप्ता प्रभारी शिव नारायण, प्रहरी योगेन्द्र सिंह, बजरंग लाल, जयराम, श्रीमती प्रियंका चौधरी आदि उपस्थित रहे।






