PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में मंगलवार को एक धार्मिक कार्यक्रम का मंगलवार को आयोजन हो रहा था। एक हजार से ज्यादा लोग एकत्रित हो रखे थे। मधुमक्खियों ने 100 के करीब लोगों को काटा। ज्यादातर को स्थानीय हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 6 गंभीर घायलों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।
जानकारी के अनुसार पाली शहर के निकट रूपावास गांव में सजाड़ा नाडा क्षेत्र में मंदिर की वर्षगांठ को लेकर प्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान एक हजार से ज्यादा श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पेड़ पर मधुमक्खियों के छज्जे पर किसी बच्चे ने पत्थर मार दिया।
जिससे गुस्साई मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे मौके पर एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों के हमले में 100 के करीब लोग घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए रूपावास गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादातर को छुट्टी दे दी गई। 6 गंभीर घायलों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घायलों में कई वृद्ध भी शामिल थे।
मधुमक्खियों के काटने से यह हुए घायल
रूपावास गांव के राऊ नगर निवासी 47 साल के गोविंद पुत्र पीराराम बंजारा, 58 साल के गोपाराम पुत्र वजारा बंजारा, 75 साल के शेषाराम पुत्र मगनाराम बंजार, नया गांव पाली निवासी 60 साल के राणाराम पुत्र गोमाराम बंजारा गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।