PALI SIROHI ONLINE
पाली-राजसखी मेले में उमड़ी भीड़, बाली ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्कूली बच्चों ने किया भ्रमण
पाली जिला प्रशासन एवं राजीविका पाली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय राजमखी मेला में गुरुवार को भारी उत्साह देखने को मिला। मेले के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमियों को बड़ा मंच मिल रहा है, जिससे उनकी कला और उत्पादों को शहरी बाजार से जुड़ने का मौका मिल रहा है।
*बाली ब्लॉक की महिलाओं ने साझा किए अनुभव*
मेले के दौरान आज विशेष रूप से बाली ब्लॉक से राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सामूहिक भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं ने अन्य ब्लॉक एवं अन्य जिले से से आए स्टॉल्स का अवलोकन किया और मार्केटिंग व पैकेजिंग की नई बारीकियों को सीखा। महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और उन्हें अपने उत्पादों के लिए नया बाजार मिलता है।
*विद्यार्थियों में दिखा उत्साह*
ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हस्तशिल्प को समझने के उद्देश्य से आज जीपीएस स्कूल हिम्मत नगर पाली के छात्र-छात्राओं ने मेले का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर हस्तनिर्मित उत्पादों, सोजत की मेहंदी, चमड़े के जूते चप्पल की खरीदारी की। बच्चों के लिए यह भ्रमण शिक्षाप्रद और मनोरंजक रहा।
*बिक्री के टूटे रिकॉर्ड*
मेले में उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता लोगों को आकर्षित कर रही है। राजीविका पाली के आंकड़ों के अनुसार, 25 फरवरी को सभी स्टॉल्स को मिलाकर कुल 2 लाख 37 हजार 780 रुपये तथा पिछेल 5 दिनों की कुल बिक्री 10 लाख 512 रुपए की शानदार बिक्री दर्ज की गई। खाने-पीने के स्टॉल्स से लेकर हस्तशिल्प और घरेलू सामान की खासी मांग रही।


