PALI SIROHI ONLINE
पाली-राजपुरोहित समाज में चली आ रही सामाजिक, राजनैतिक और प्रशासनिक असमानताएं दूर करने का आह्वान करते हुए राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा के अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने खेतेश्वर मार्केट में आयोजित महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की।
जिसमें महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राजपुरोहित ने कहा कि संगठन शक्ति का मूल आधार ही उसकी सदस्यता व समर्पण है। मजबूत संगठन की सामाजिक एकता से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है और उसके लिए हमे प्रदेश के सभी जिलों के प्रत्येक मंडल स्तर पर महासभा के सदस्यता अभियान को समयबद्ध सफल बनाना होगा तभी हमारा सामाजिक सांगठनिक संकल्प पूरा होगा।प्रदेश के कोने-कोने से यहां पहुंचे राजपुरोहित महासभा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला, मंडल, युवा और महिला जिलाध्यक्षों को समाजबंधुओं के सहयोग करने की बात कही प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के संपूर्ण त्याग और महिला शक्ति का सम्मान व सुरक्षा की प्राथमिकता तय करनी होगी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे संत खेताराम महाराज के भतीजे पुंजराज सिंह उदेश सराणा ने कहा कि सामाजिक एकता और मजबूत संगठन से ही खेतेश्वर भगवान का संकल्प पूरा होगा। धनराज सिंह सराना ने महासभा के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। जिला प्रभारी अम्बा लाल अलबेला ने मजबूत संगठन, सशक्त समाज का संकल्प लिया।
बालोतरा जिलाध्यक्ष देराम सिंह जसोल ने सामाजिक एकता से आगे बढ़ने की कार्य योजना पर बल दिया, वहीं समन्वय समिति के स्टेट चेयरमैन कपील सिंह पटाऊ ने सांगठनिक नई चेतना समाज में जगाने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री सतीश सिंह भाटेलाई ने कहा कि संगठन शक्ति के लिए हम रात-दिन सतत प्रयास करेंगे, संगठन महासचिव जगदीश सिंह ने सांगठनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
बैठक को प्रदेश कोषाध्यक्ष किशोर सिंह ठाकुरवास, चंदन सिंह सराना, एडवोकेट करण सिंह कादु, देवी सिंह कानोड़, जय श्री आहोर, दलसा कंवर थांवला, शोभा कंवर फालना, शैतान सिंह धुरासनी, भुर सिंह मीडिया प्रभारी नरपत सिंह जसोल, प्रबल सिंह मंडली, लंगेरा, लक्ष्मण देवीदास, खुमान सिंह बोथिया, उम्मेद सिंह बाड़ा, प्रेम सिंह नंदवान, डूंगर सिंह बांकियावास, डॉक्टर करण सिंह बावड़ी, महिपाल सिंह कुंवारड़ा, हिम्मत सिंह अजारी, डॉक्टर सुरेन्द्र सिंह उदयपुर, जेठू सिंह रेवतड़ा, मदन सिंह बागडिया, कान सिंह देचू, मदन सिंह भैसेर, महिला जिलाध्यक्ष सोहन कंवर सोडा, कविता कांवर, सीता कंवर, युवा जिलाध्यक्ष गणपत सिंह, ने भी संबोधित किया।
बालोतरा जिले के कुल मंडल इकाइयों के गठन और सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए बालोतरा जिलाध्यक्ष देराम सिंह जसोल ने नवम्बर माह में सदस्यता का पूर्ण लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प दोहराया तथा बैठक में प्रदेश कार्यसमिति ने पाली ग्रामीण, पाली गोडवाड, पाली शहर, बालोतरा, बाड़मेर फलोदी, जैसलमेर, जोधपुर ग्रामीण पूर्व, जोधपुर ग्रामीण पश्चिम, जोधपुर शहर नॉर्थ और साउथ, नागोर, ब्यावर, जालोर, भीनमाल, सांचौर, सिरोही जिलो में मंडल गठन और सदस्यता अभियान में तेजी लाने व दिसंबर माह तक लक्ष्य पूर्ण करने के लिए जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया गया। बैठक का संचालन थान सिंह सराना ने किया और अंत में बालोतरा जिला संगठन महासचिव जगदीश सिंह सिया ने धन्यवाद दीया
