PALI SIROHI ONLINE
पाली-जोधपुर मंडल ने बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक माह में 18 हजार से अधिक मामलों से 1 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूल किया है।
यह वसूली दिसंबर के लिए निर्धारित लक्ष्य से 17 लाख 5 हजार रुपए अधिक अर्थात 21.11 प्रतिशत ज्यादा है। पकड़े गए मामलों की संख्या भी तय लक्ष्य से 762 अधिक रही। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार टिकट जांच के दौरान 3338 अधिक मामले पकड़े गए हैं, जिससे करीब 32 लाख रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। अभियान के तहत मंडल के सभी रेल मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों एवं स्टेशनों पर की गई औचक जांच के दौरान 11 हजार 294 यात्री बिना टिकट और 7 हजार 303 यात्री अनियमित टिकट पर यात्रा करते पाए गए।

