
PALI SIROHI ONLINE
पाली-भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शुक्रवार शाम को पाली के सूरजपोल चौराहे पर नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पुतले फूंके और जमकर नारेबाजी की।
भाजयुमो कार्यकर्ता पहले अंबेडकर सर्किल पर एकत्रित हुए और फिर कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सूरजपोल चौराहे पर पहुंचे। बीजेपी नेताओं ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा किए गए खुलासों के बाद जनता में फैले आक्रोश को देखते हुए यह प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर जनता के साथ विश्वासघात और राष्ट्रीय संपत्ति के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल भण्डारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा, हेमन्त चौधरी, जिला मंत्री कार्तिक सिंह रावलवास, दीपक सोनी, महावीर सिंह, मनीष जावा, राकेश पंवार, संजय सोलंकी, मनीष जावा, मानवेंद्र सिंह, पुखराज बंजारा, अनु सोलंकी, रितिक दवे, राहुल मेवाड़ा, रितिक बंजारा, सुमित कच्छवाह सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे


