PALI SIROHI ONLINE
पाली-बाइक फिसलने से युवक की गर्दन कटी, लगे 9 टांके, राहगीरों ने पहुंचाया हॉस्पिटल
पाली। पाली में शनिवार शाम हुए एक हादसे में 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस से उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गर्दन पर आए गहरे घाव पर 9 टांके लगाए।
जानकारी के अनुसार, रूपावास गांव निवासी कमलेश पुत्र भगराज बाइक से पाली की ओर जा रहा था। ओम बन्ना के निकट अचानक बाइक फिसलने से वह सड़क पर गिर पड़ा। गिरने से उसकी गर्दन में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घाव पर टांके लगाए। हादसे में युवक की बाइक और मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गए। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
