
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में बुधवार रात एक मंदिर के पुजारी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। देर रात लाठी-डंडों से लैस सात-आठ बदमाश मंदिर में घुस गए और सोये हुए पुजारी पर हमला बोल दिया। घायल पुजारी को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सदर थाने के एएसआई सत्यनारायण राजपुरोहित ने बताया-घटना बुधवार देर रात को सदर थाना के मंडिया गांव के पास एक मंदिर परिसर में हुई। यहां मंदिर पुजारी 40 वर्षीय ईश्वर पुत्र वक्ताराम मंदिर परिसर में सो रहा था। इस दौरान सात-आठ लोगों ने उन पर लाठी सरियों से हमला कर दिया।
हमले में पुजारी के पैर फेक्चर हो गया। पूरे शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। पुजारी के चिल्लाने पर कुछ लोग जागे तो आरोपी भाग गए। घायल को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया उनका इलाज जारी है।
घायल के दिए बयान पुलिस ने रिकॉर्ड कर मामले की जांच शुरू की है। इधर मंदिर पुजारी पर हमले की जानकारी मिलने पर कई भक्त उनसे मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। घटना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बामड़िया ने पुलिस को सूचना दी।