प्रजापति समाज का निर्णय, दूल्हे को क्लीन शेव में बारात के साथ आना होगाः दाढ़ी में आने पर नहीं मिलेगी एंट्री; सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर समाज का फैसला
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में 21-22 अप्रैल को प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा, जिसमें 21 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। इसको लेकर रविवार को सावे लिखे गए। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी करने के लिए आने वाले दूल्हे क्लीन शेव होंगे। वे दाढ़ी में नहीं, क्लीन शेव होने चाहिए। साथ ही समाज की जाजम पर किसी तरह के नशे की मनुहार नहीं होगी।
सम्मेलन में 10 हजार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में कोई भी समाजबंधु नशा करके कार्यक्रम में आएगा तो वह समाज का दोषी रहेगा। इसके अलावा समाज सुधार को लेकर भी अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
दरअसल, समस्त प्रजापत समाज पाली पट्टी की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन 22 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा। इसको लेकर रविवार को इंद्रा कॉलोनी स्थित प्रजापति छात्रावास में सावे लिखे गए। लग्न लिखने के बाद सभी वर-वधु पक्ष के लोगों को भामाशाहों ने उपहार सामग्री भी दी।
यह रहेगा सामूहिक विवाह सम्मेलन का कार्यक्रम
20 अप्रैल- दोपहर सवा 2 बजे महिला सत्संग।
21 अप्रैल- सुबह सवा 11 बजे इंद्रा कॉलोनी के प्रजापति छात्रावास में बारात का स्वागत होगा।
इसी दिन दोपहर सवा 3 बजे वरघोड़ा सूरजपोल श्रीयादे माता मंदिर से निकाला जाएगा। इसके बाद इंद्रा कॉलोनी में प्रजापति छात्रावास में रात सवा 9 बजे भजन संध्या आयोजित होगी।
22 अप्रैल को सुबह सवा 4 बजे दूल्हा-दुल्हन का हस्तमिलाप होगा। फिर सुबह सवा 10 बजे सम्मान समारोह व महाप्रसादी होगी।
यह लोग रहे मौजूद
मीडिया प्रभारी मुकेश विजयराज हाटवा ने बताया- बैठक में समाज अध्यक्ष भंवरलाल चंदवाड़िया, विवाह समिति अध्यक्ष मदनलाल कपुपरा गुंदोज, उपाध्यक्ष नारायणलाल कपुपरा, राजूराम, सचिव दुर्गेश बेडा, दिनेश वराणदना, कोषाध्यक्ष फतेहराज नगरिया, मूलाराम, अशोक जाजपरा, हरिराम चंदवाड़ीया, नारायणलाल उतवन सोनाराम, किशन, चम्पालाल, मूकेश हाटवा, ओमप्रकाश नगरिया, गुलाबराम, हस्तीमल सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।
