PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली इंदिरा कॉलोनी स्थित प्रजापति सामाजिक विकास संस्थान (छात्रावास) की कार्यकारिणी की मीटिंग अध्यक्ष प्रभुराम बेरा बालराई की अध्यक्षता में चुनाव संबंधी मीटिंग हुई। बैठक में 8 फरवरी को चुनाव तिथि घोषित की गई। संस्था के सचिव एडवोकेट मांगीलाल चंदनवाडिया खैरवा व मीडिया प्रभारी अशोक राठौलिया मामावास ने बताया कि प्रजापति सामाजिक विकास संस्थान (छात्रावास) का सदस्य बनाए जा रहे हैं। सदस्य ही मताधिकार व चुनाव में भाग ले सकता है। सदस्य बनने के लिए संस्था के कोषाध्यक्ष नेमाराम मेहरानिया राणा से संपर्क कर सकते हैं। चुनाव की अधिसूचना 31 जनवरी तक जारी की जाएगी।

