PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक विधवा महिला को कहासुनी के बाद उसके ही पड़ोसी ने बुरी तरह पीटा। जिससे उसे हॉस्पिटल भर्ती करवाना पड़ा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला पाली जेल में खाना बनाने का काम करती है।
घायल 40 वर्षीय ललिता प्रजापत ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने दो बच्चों के साथ पाली के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी विस्तार में रहती है। शनिवार को कहासुनी के बाद पड़ोसी महिला और उनकी बेटी ने हमला कर उससे मारपीट की। जिससे के सिर और बॉडी में कई जगह चोट आई। मोहल्लेवासियों ने उसे छुड़ाया और हॉस्पिटल पहुंचाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला उसे मकान खाली करने का दबाव बना रही है। घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रात भर मां के पास बैठे रहे दोनों बच्चे
पीड़ित महिला को 10 और 13 साल के दो बच्चे घायल मां के पास दोनों रात भर हॉस्पिटल में बैठे नजर आए। दोनों की आंखों में मां की हालत देखकर आंसू थे। फिर भी वे बार-बार मां टोटल रहे थे उसका ख्याल रख रहे थे। पूछ रहे थे मम्मी अब तबीयत कैसी है आपकी।
