PALI SIROHI ONLINE
पाली- सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरीं के प्रयासों से प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत 5 कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के लिए 76 लाख से अधिक की वित्तीय स्वीकृति के आदेश डिस्ट्रिक मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट, पाली द्वारा जारी किए गए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चाणोद पर मोर्चरी निर्माण कार्य एवं डीप फ्रीज क्रय कार्य के लिए 11 लाख, राउमावि देवतरा व राउमावि कोलीवाड़ा में खेल मैदान विकास कार्य के लिए 16.50 लाख, राउमावि भारून्दा में खेल मैदान कार्य पर 13.20 लाख, राउमावि पावा में खेल मैदान विकास पर 7.70 लाख और राउमावि कूरना में खेल मैदान कार्य के लिए 11.88 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। सांसद पीपी चौधरी ने बताया कि खनिज कल्याण योजना से क्षेत्र में विकास कार्य होंगे।