• March 31, 2026

पाली-नवागुडा मे एक साथ 03 मकानों में चोरी के 02 आरोपी गिरफतार, 03 किलो चांदी के जेवरात बरामद

PALI SIROHI ONLINE

चोरी की वारदात के विरूद्ध पाली की त्वरीत कार्यवाहीपुलिस थाना गुड़ा एन्दला की बड़ी कार्यवाही।ग्राम नवागुडा मे एक साथ में 03 बंद मकानों की नकबजनी की वारदात को सरसब्ज कर 02 आरोपियों को किया गिरफतार ।घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल व नकबजनी में लगभग 03 किलो चांदी के जेवरात किये बरामद ।

पाली- अमरसिह रतनू आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक पाली ग्रामीण ने बताया दिनांक 19.03.2026 को दिन में पुलिस थाना गुडाएंदला के हल्का क्षेत्र ग्राम नवागुडा में तीन मकानो में जेवरात व रूपयो की चोरी की घटना होने पर उक्त चोरी को जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन IPS ने गम्भीरता से लेते हुए उक्त अज्ञात चोरी की वारदात को सरसब्ज करने एवं घटना में सरीक वाछित अज्ञात मुलजिमान की धरपकड हेतु  जयसिह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली के मार्गदर्शन में अमरसिह रतनू आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक पाली ग्रामीण के सुपरविजन में थानाधिकारी दर्शन सिंह नि.पु. पुलिस थाना गुडाएंदला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के अडीस पडीस के सीसीटीवी कैमरे चैक कर व आसुचना का संकलन कर प्रकरण संख्या 60/2026 धारा 331(3),305 (ए) बीएनएस में मुलजिम को गिरफतार किया गया। व कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया व नकबजनी में किये गये चांदी के जैवरात लगभीग 03 किलो के बरामद किये व अन्य जैवरातो की बरामदगी के प्रयास जारी है।

गठित टीमः-
1.शेषाराम सउनि पुलिस थाना गुडाएंदला
2.  रतनलाल सउनि पुलिस थाना गुडाएंदला
3. रविन्द्र कुमार मु.आ. न. 11 पुलिस थाना गुडाएंदला
4. कन्हैयालाल कानि न. 1879 पुलिस थाना गुडाएंदला
5. सुखराज कानि न. 1636 पुलिस थाना गुडाएंदला
6. चन्द्रशेखर कानि न. 63 पुलिस थाना गुडाएंदला
7. नरेन्द्र कुमार कानि न. 10 पुलिस थाना गुडाएंदला
8. अर्जुनराम कानि न. 1222 पुलिस थाना गुडाएंदला
9.प्रेमसुख कानि न. 915 पुलिस थाना कोतवाली पाली

गिरफ्तार मुलजिमानों के नाम पता :-
01 देवाराम पुत्र राजाराम उम्र 20 साल निवासी जूनी एन्दला, पुलिस थाना गुडाएन्दला जिला पाली।
02 अर्जुन पुत्र रामलाल उम्र 19 साल पैशा मजदूरी निवासी डेण्डा पुलिस थाना गुडाएन्दला जिला पाली।
03 मोनु उर्फ विरसा उर्फ रणवीर पुत्र लक्ष्मण उम्र 22 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड गडी थोरिया मसुदा रोड
ब्यावर सिटी थाना ब्यावर सिटी हाल बजरग वाडी नाकोडा मार्बल पाली पीएस कोतवाली जिला पाली।
04 रविन्द्र कुमार पुत्र भैराराम उम्र 30 साल निवासी खौड पुलिस थाना गुडाएंदला हाल शास्त्री नगर बजरंग वाडी पुलिस थाना कोतवाली जिला पाली

आमजन से अपील आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

About The Author

You cannot copy content of this page