• April 1, 2026

डॉ रविन्द्र गोस्वामी होंगे पाली के नए जिला कलेक्टर: मंत्री का उदयपुर ट्रांसफर, संभालेंगे देवस्थान विभाग की जिम्मेदारी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-राज्य सरकार की ओर से 31 मार्च की देर शाम को एक लिस्ट जारी की। जिसके तहत प्रदेश भर में 65 प्रशासिनक अधकारियों के ट्रांसफर किए। जिसके तहत पाली जिला कलेक्टर अब डॉ रविन्द्र गोस्वामी होंगे। वे संयुक्त शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन जयपुर से ट्रांसफर होकर आ रहे है। वही पाली जिला कलेक्टर एलएन मंत्री का ट्रांसफर आयुक्त टीएडी उदयपुर एवं आयुक्त देवस्थान विभाग उदयपुर के पद पर किया गया है।

About The Author

You cannot copy content of this page