PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली;भैसाघर माता मंदिर परिसर में गुरुवार को सामाजिक सुधार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दाती सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नट, भाट और वादी समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाना और युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बाहर निकालना था। समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से ये संकल्प लिया कि अब समाज के किसी भी सामूहिक आयोजन या सामाजिक कार्य जैसे विवाह, उत्सव या बैठक में यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर आता है या नशे की हालत में विघ्न उत्पन्न करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समाज के प्रतिनिधियों ने साफ किया कि हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों को केवल समाज स्तर पर ही नहीं टोका जाएगा, बल्कि उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लेने और अनुशासन भंग करने वालों की शिकायत दर्ज कराने का निर्णय भी लिया। कार्यक्रम के अंत में 3 समाजों के पंचों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर इस संदेश को प्रसारित करेंगे।

