PALI SIROHI ONLINE
पाली-सोनाईमांजी टोल नाके पास अज्ञात वाहन की चपेट से हेमावास निवासी 49 वर्षीय भीकी देवी पत्नी स्व. त्रिलोकराम पटेल घायल हो गई।
खेत के पास हुए हादसे के दौरान बहू भी नारायण भी पास ही थी। बहू ऑटो से घायल सास को बांगड़ अस्पताल लाई। जहां मृत घोषित कर दिया। महिला के दोनों बेटे पुणे में हैं। सास-बहू दिन में चने की फसल काटने गई थीं। दोपहर करीब 3 बजे सड़क पार करते समय सास को तेज रफ्तार वाहन ने चपेट में ले लिया। अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि बहू 16 वर्षीय बेटे लक्ष्य के साथ सास को बांगड़ अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि बेटों को पूरी सच्चाई नहीं बताई गई है। उन्हें सिर्फ इतना कहा गया है कि मां की हालत गंभीर है।

