PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में शनिवार रात करीब 11 बजे एक मेहंदी फैक्ट्री में अज्ञात कारण से आग लग गई। हादसे में एक 30 साल का श्रमिक जिंदा जल गया वही दो श्रमिक झुलस गए। जिनका हॉस्पिटल में उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। देर रात करीब 2 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जांच के लिए MOB, FSL को मौके पर बुलाया गया।
सीओ सोजत सिटी रतनाराम देवासी ने बताया कि सोजत माइनिंग ऑफिस के पास स्थित इंडो हरब्स मेहंदी फैक्ट्री में शनिवार रात करीब 11 बजे आग लगने की घटना हुई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। मौके पर दमकल बुलाई गई। जो देर रात तक आग बुझाने में जुटी रही। रात करीब दो बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में यूपी हाल सोजत निवासी 30 साल का संजय जिंदा जल गया। वही गोपाल (31) पुत्र केवलचंद और कानाराम (30) पुत्र भंडाराम निवासी सोजत गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को सोजत हॉस्पिटल में ले गए। हालत गंभीर होने के चलते दोनों को जोधपुर रेफर किया गया।
JCB से तोड़ी दीवार
आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू टीम ने जेसीबी से फैक्ट्री की दीवार तोड़ी। उसके बाद अंदर घुसे और एक शव बरामद किया। जिसे रात को ही सोजत हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। मृतक की शिनाख्त यूपी के संजय के रूप में हुई है।
