PALI SIROHI ONLINE
पाली- मारवाड़ जक्शन में एक 27 साल का युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में मालगाड़ी की चपेट में आने से मंगलवार को 27 साल का यूपी निवासी मोहम्मद नजीर घायल हो गया।
हादसे में उसके सिर में चोट लगी। जिसे जीआरपी इलाज के लिए मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल ले गई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।

