PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में मंगलवार को टेंट खोलते समय लोहे का पाइप श्रमिक के हाथ से छूटकर नीचे काम कर रही मनरेगा श्रमिक के सिर पर गिर गया। हादसे में महिला श्रमिक का सिर फट गया। उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार पाली शहर के नगर निगम परिसर में शहर के आनंद नगर निवासी मनरेगा श्रमिक राधादेवी (50) पत्नी लाखुसिंह नगर निगम परिसर में पौधों को पानी दे रही थी। इस दौरान कुछ श्रमिक वहां लगा टेंट खोल रहे थे।
अचानक लोहे का एक पाइप श्रमिक के हाथ से छूट कर नीचे काम कर रही राधादेवी के सिर पर जा गिरा। हादसे में महिला का सिर फट गया। उसे तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसके सिर पर तीन टांके लगाए गए। घटना की जानकारी मिलने पर घायल मनरेगा श्रमिक के परिजन भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।