PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक महिला का शुक्रवार शाम को पर्स गुम हो गया। घर जाने के पर महिला को पता चला तो वापस वहां पहुंची जहां से फल खरीदे थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
हुआ यूं कि पाली शहर के टैगोर नगर में रहने वाली रेखा कटारिया ने मस्तान बाबा के पास एक ठेले से फल खरीदे। उसके बाद घर चली गई। घर जाकर उन्होंने अपने बैग खंगाला तो उसमें रखा पर्स गायब मिला। ऐसे में तुरंत वापस मस्तान बाबा क्षेत्र पहुंची और वहां अपना पर्स ढूंढा। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। पर्स गुम होने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर और महिला से सारी जानकारी ली।
जिसमें उन्होंने सब इंस्पेक्टर आनंद सिंह को बताया कि उसके बैग में एक छोटा पर्स था। जिसमें 15 हजार और चांदी की पायल थी। वह पर्स घर जाकर उन्हें अपने बैग में देखा तो नहीं मिला। महिला का कहना था कि शायद किसी ने बैग से पर्स निकाल दिया।
पुलिस ने खंगाले CCTV फुटेज
महिला की शिकायत पर पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले। जिसमें महिला के बैग से उसका पर्स चोरी करते हुए कोई नजर नहीं आ रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संभवत महिला ने पर्स कही गिरा दिया।
